Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Patamada : पटमदा व बोड़ाम में छठ व्रतियों ने उदीयमान भास्कर को दिया अर्घ्य

Patamada (Nanda Rajak) : लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार की सुबह उदीयमान भास्कर को अर्घ्य के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलटांड़ स्थित रहर गाड़िया तालाब व पटमदा छोटा बांध तालाब एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक में सैकड़ों की संख्या में छठ व्रतियों ने सूर्य देवता को दूध व जल चढ़ाया. इसके पहले गुरुवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया.

यह थे उपस्थित

बेलटांड़ में पटमदा के अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार दास व पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने भी अर्घ्य दिया. मौके पर पूजा कमिटी से जुड़े विजय कुमार पंडित, राजेश कुमार ठाकुर, अंब्रेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सुरेश रजक, सुरेश राम, मनोज सिंह, सुनील कुमार, शिव कुमार साव, विनोद कुमार सिन्हा व विकास रजक आदि मौजूद थे. जबकि डिमना लेक में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-dead-bodies-of-two-people-found-in-the-house/">पटना:

घर में मिली दो लोगों की लाश, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही