Search

 
 
 

Latehar News: परसही पंचायत में पत्‍थलगड़ी जतरा का आयोजन

Latehar News: कांग्रेस युवा जिला अध्‍यक्ष अमीत यादव ने कहा ग्रामसभा की महता से ग्रामीणों को अवगत कराया. उन्‍होने कहा कि संविधान में ग्रामसभा को व्‍यापक अधिकार दिये हैं. इसका सही इस्‍तेमाल आवश्‍यक है.
 
पत्‍थलगड़ी जतरा का आयोजन

Latehar News: जिला मुख्‍यालय से सटे परसही पंचायत में 23 वां ग्रामसभा स्‍थापना दिवस सह पत्‍थलगड़ी जतरा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे बतौर मुख्‍य अतिथि कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने कहा क‍ि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सोहार्द एवं भाइचारा बढ़ता है. उन्‍होने कहा क‍ि जतरा मेला आदिवासियों की पारंपरिक व समृद्ध संस्‍कृृति का एक हिस्‍सा है. जतरा मेला में लोग एक दूसरे से मिलते हैं और अपने सुख -दुख साझा करते हैं.

इसे भी पढ़ें:

कांग्रेस युवा जिला अध्‍यक्ष अमीत यादव ने कहा ग्रामसभा की महता से ग्रामीणों को अवगत कराया. उन्‍होने कहा कि संविधान में ग्रामसभा को व्‍यापक अधिकार दिये हैं. इसका सही इस्‍तेमाल आवश्‍यक है. उन्‍होने बताया कि पिछले 22 वर्षों से यह आयोजन यहां किया जा रहा है. पूर्व मुखिया गुजर उरांव ने भी जतरा मेला की शुभकामनाएं दी. 

 

मुखिया अनिता देवी ने कहा क‍ि जतरा मेला आदिवासियों की प्राचीन संस्‍कृति है. इससे पहले अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी गीत व संगीत के साथ स्‍वागत किया गया. जतरा मेला में परसही पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रो के काफी संख्‍या में ग्रामीणों ने भाग लिया. मौके पर ग्राम प्रधान दामोदर सिंह, बीरबल सिंह, पंचायत समिति रीता देवी के अलावा पुजारी भागेश्वर उरांव, सकलदीप उरांव, दुर्गा उरांव, मनोज पासवान, कैलाश उरांव, राजेंद्र उरांव, पंकज उरांव, ललित उरांव, जीतू उरांव, विष्णु उरांव, ज्योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, वाजिद अंसारी रामसेवक यादव, अरुण यादव, धनंजय यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही