Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2 दिन में पठान ने कमाए 235 करोड़ , शाहरुख खान के फैंस मना रहे जश्न

Lagatar Desk: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है. दूसरे दिन भी पठान का जादू बरकरार रहा. वर्ल्डवाइड मार्केट में पठान ने दूसरे दिन भी सेंचुरी लगाई. दो दिनों का पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 235 करोड़ हो गया है. पठान आया और दुनियाभर में छा गया. पठान के साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा खाता खुला कि थियेटर्स मालिकों की चांदी हो गई. पठान की सक्सेस का जश्न हर दिन इसकी कमाई के साथ डबल हो रहा है. इसे भी पढ़ें: कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-enthusiasm-for-pariksha-pe-charcha-in-sacred-heart-school-students-listened-carefully-to-pm-modis-thoughts/">कोडरमा

: सेक्रेड हार्ट स्कूल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ को लेकर उत्साह, पीएम मोदी के विचारों को छात्रों ने ध्यान से सुना
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-217.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फिल्म ने दूसरे दिन घरेलू मार्केट में 70 करोड़ कमाए, वहीं वर्ल्डवाइड भी इसका डंका बज रहा है. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मूवी ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 106 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी. हिंदी सिनेमा के इतिहास में ये सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. पोस्ट पैनडेमिक जहां कई फिल्मों का लाइफलाइटम कलेक्शन 50 करोड़ भी मुश्किल से पहुंचा. वहीं पठान ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है. इसे भी पढ़ें: लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-immersion-of-idols-of-mother-saraswati-the-goddess-of-learning/">लातेहार:

विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही