Search

 
 
 

पटमदा : बेसहारों का सहारा बनकर दिल को तसल्ली मिलती है : राजकुमार

 
Patamda : शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के तामुकबेड़ा और बोरडीह के सबर परिवारों के बीच पहुंचकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दीपावली से पहले सबर परिवार के बच्चे, बड़े, बुढ़ों के बीच दीपावली पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने मिट्टी के दीये, बाती, मिठाई बांटकर उनके संग खुशी मनाई. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सबर परिवारों को प्रत्येक साल उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटकर विशेष खुशी का अनुभव होता है तथा बेसहारों का सहरा बनने से दिल को तसल्ली मिलती है. अपने घरों में दिया तो सभी जलाते हैं. दूसरों के साथ खुशी बांटने का प्रयास करना चाहिए. इस दौरान राजकुमार सिंह ने बच्चों संग पटाखे फोड़े व बच्चों को मिठाई. उन्होंने कहा की बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत के बोरडीह सबर टोला और बोड़ाम पंचायत के तामुकबेड़ा के सबर परिवार आज भी समस्या से जुझ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-case-has-been-registered-against-the-head-of-narsinghgarh-panchayat-and-the-panchayat-secretary-on-the-charges-of-wrongdoing-in-the-scheme/">घाटशिला

: योजना में गड़बड़ी के आरोप में नरसिंहगढ़ पंचायत की मुखिया व पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही