Search

 
 
 

पटमदा : आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत कमलपुर में लगा शिविर, उमड़े ग्रामीण

 
Patamda (Mithilesh Tiwary) : झारखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम ने गिरिडीह से किया. इधर पटमदा प्रखंड में इसकी शुरुवात कमलपुर पंचायत से हुई. जहां बुधवार को शिविर लगाकर पंचायत भर के सभी गांवो के लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई . बीडीओ, सीओ और मुखिया के हाथो कई लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपा गया. बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम दाे चरणों में हाेगा. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं दूसरा चरण 01 से 14 नवंबर 2022 तक निर्धारित है. इसके तहत सभी विभाग के द्वारा आम जनता को तत्काल लाभ देने का प्रयास किया जा रहा हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-23rd-birth-anniversary-of-martyr-ganesh-hansda-begins-in-kosaflia/">बहरागोड़ा

: कोसाफलिया में शहीद गणेश हांसदा की 23 वीं जयंती शुरू

यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित

कमलपुर मुखिया जमीनी बेसरा, पंचायत समिति सदस्य सेकेन महतो, बीडीओ पियुषा सलीना डोना मिंज, सीओ चन्द्र शेखर तिवारी, पशुपालन पदाधिकारी डॉ अंबुज माझी, सीडीपीओ नीतू कुमारी, बीईईओ प्रभाकर कुमार, एमओ बिजेंद्र कुमार, कृषि पदाधिकारी मानसिंह मालगांडी, एजीएम अमर पांडे, ग्राम प्रधान मदन मोहन महतो, ग्राम प्रधान समीर कुमार षाडंगी, पंचायत सचिव ठाकुर दास मंडल सहित कई विभाग के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-your-plan-your-government-your-door-program-organized-in-the-city-council-area/">चाईबासा

: नगर परिषद क्षेत्र में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

इन विभागों ने लगाया स्टॉल

अंचल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, आपूर्ति, पीएचईडी, बिजली, श्रम, जेएसएलपीए, उद्यान, आवास, समाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, बाल विकास सहित कई विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही