Search

 
 
 

पटना : साइकिल सवार को टक्कर मार पेड़ से टकराई ASP की गाड़ी, एक की मौत, ASP समेत 4 घायल

 
Patna : पटना के पालीगंज में शनिवार को एएसपी की गाड़ी ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद एएसपी की गाड़ी भी एक पेड़ से टकरा गई. हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई. वहीं एएसपी समेत 4 लोग घायल हो गए. घायल एएसपी का नाम अवधेश सरोज दीक्षित है. उनकी पत्नी काम्या सचिवालय एएसपी हैं.

स्थानीय लोगों ने एएसपी व अन्य घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल भेजा अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित , चालक और बॉडीगार्ड को बाहर निकाला. चारों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. एएसपी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एएसपी किसी काम से जा रहे थे पटना

दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित अपनी सरकारी गाड़ी से किसी काम से पटना जा रहे थे. महजपुरा नहर रोड पर अचानक से विपरीत दिशा से एक साइकिल सवार आ गया. जिसे बचाने के चक्कर में एएसपी की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए एक पेड़ से टकरा गई. हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई. वहीं एएसपी समेत 4 लोग गाड़ी में फंस गए. विक्रम थानेदार ने हादसे में एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं एएसपी की दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है. मृतक साइकिल सवार की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी विमलेश कुमार रूप में हुई है. हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : हृदय">https://lagatar.in/heartbreaking-pregnant-woman-dies-due-to-tanker-trampling-in-saharsa/">हृदय

विदारक :  सहरसा में टैंकर के रौंदने से गर्भवती महिला की मौत, नवजात पेट से बाहर आया, स्थिति नाजुक  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही