Search

 
 
 

पटना: NDA की बैठक में शामिल होंगे चिराग पासवान और जीतन राम मांझी

 
Patna: दिल्ली में 18 जुलाई को होने वाली एनडीए की बैठक में 38 दल शामिल होंगे. चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ओ पी राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नये सहयोगी दल मंगलवार को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. साथ ही ट्वीट कर 18 जुलाई को होने वाली बैठक में शामिल होने की जानकारी दी. 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-234.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं राजग की इस बैठक में जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे. बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बताया कि लंबे अरसे बाद हो रही राजग की बैठक में 38 दल ने शामिल होने की पुष्टि की है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह राजग की इस स्तर की पहली बैठक होगी. इसे भी पढ़ें: खानदानी">https://lagatar.in/familyist-leaders-are-holding-parivar-bachao-morcha-meeting-in-bangalore-babulal-marandi/">खानदानी

नेता बैंगलुरु में कर रहे परिवार बचाओ मोर्चा की बैठक : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही