Search

 
 
 

पटना : GITAM के लांचिंग प्रोग्राम में चिराग पासवान ने कहा सरकारी स्कूल में पढ़ाए जायें नेताओं के बच्चे

 
Patna : जमुई सांसद और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी मांग की है. शनिवार को पटना में दक्षिण भारत की यूनिवर्सिटी GITAM के लांचिंग प्रोग्राम में उन्होंने मांग की है कि शिक्षा बेहतर बनाना है तो सभी नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिये. वहीं उन्होंने मंच से कहा की जब तक नेता के बच्चे सरकारी स्कूलों नहीं पढ़ने जायेंगे तो बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधर नहीं सकती. इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/all-parties-of-jharkhand-should-support-presidential-candidate-draupadi-murmu-sameer-oraon/">चांडिल

: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 74वां स्थापना दिवस

प्रखंड स्तर पर शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब- चिराग

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर भी जमकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि शिक्षा के महत्व को मै समझता हूं लेकिन हमारे राज्य के नीति निर्धारक उतना नहीं समझते हैं. आज की सबसे ज्यादा हासिए पर बिहार में शिक्षा व्यवस्था ही है. मंच से उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे दूसरे प्रदेश में पढ़ने जाते हैं, वहां पढ़ाई कर टॉप करते हैं. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के प्रखंड स्तर पर शिक्षा व्यवस्था बेहद ही खराब है. हमारा राज्य गलत नीतियों को लेकर सुर्खियों में रहता है. शिक्षक बहाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में ऐसे टीचर्स की बहाली सरकार ने की है जो बच्चों को सही ढ़ंग से पढ़ा नहीं सकते हैं, इन टीचर्स को बहाली करने वाले यहां के अधिकार भी दोषी हैं. इसे भी पढ़ें- इंग्लैंड">https://lagatar.in/second-t20-match-with-england-team-india-will-come-with-the-intention-of-winning-the-series/">इंग्लैंड

के साथ दूसरा टी-20 मैच: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

पलायन रोकना होगा- चिराग

स्वास्थ्य को लेकर भी चिराग पासवान ने चिंता जतायी है. सांसद ने कहा कि बिहार में बीमार पड़ने पर इमरजेंसी में गरीब परिवारों को एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाती है. मगर, सीएम आंक का एक छोटा सा ऑपरेशन कराने के लिए चार्टेड प्लेन से दिल्ली जाते हैं. बिहार में शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की जरुरत है. पलायन को लेकर सांसद ने कहा कि यहां के लोगों के पलायन को रोकना होगा. अंत में उन्होंने कहा कि राज्य को विकसित बनाना है तो अच्छे सोच के साथ बिहार को बदलना होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही