Search

 
 
 

पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

पटना सिविल कोर्ट में बम की अफवाह से अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बम की अफवाह के बाद कोर्ट परिसर से वकीलों और लोगों को तुरंत खाली कराया गया. जिस कारण कोर्ट का काम काज भी बाधित हुआ.
 

Patna : पटना सिविल कोर्ट में बम की अफवाह से अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बम की अफवाह के बाद कोर्ट परिसर से वकीलों और लोगों को तुरंत खाली कराया गया. जिस कारण कोर्ट का काम काज भी बाधित हुआ.

 

मिली जानकारी के अनुसार पटना सिविल कोर्ट में एक बार फिर बम की अफवाह से हड़कंप मच गया. आज (गुरुवार) सुबह रजिस्ट्रार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए गए हैं. ईमेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा.

 

आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. दोनों टीमों ने मिलकर कोर्ट परिसर के हर हिस्से में सघन जांच की. हालांकि इस जांच के दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.  

 

इस मामले को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. बता दें कि यह धमकी भरा ईमेल सिविल कोर्ट के आधिकारिक पते पर भेजा गया था. साइबर सेल इस ईमेल की तकनीकी जांच करने में जुटी है.

बता दें कि इससे पहले 29 अगस्त को भी एक ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश कोर्ट को भेजा गया था. उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में धमकी झूठी निकली थी. इससे पहले अप्रैल 2025 को भी अदालत को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. वहीं, जनवरी 2024 में पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. उस वक्त हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी.

 

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है, जब खुराफातियों ने पुलिस को परेशान किया हो. इससे पहले सितंबर में पटना के तख्त श्री हरमंदिर को भी एक धमकी भरा ईमेल आ चुका है, जिसमें गुरुद्वारा के लंगर हॉल में RDX लगाए जाने की बात कही गई थी.

 

घटना के बाद गुरुद्वारा में अफरा-तफरी मच गई थी, तब भी ईमेल भेजने वाले का पता नहीं चल पाया था. पटना कोर्ट को भी कई बार धमकी दी जा चुकी है. वहीं, जनवरी 2024 में पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. उस वक्त हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही