Search

 
 
 

पटना :जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सीएम नीतीश व राज्यपाल ने दीं श्रद्धांजलि

भारत रत्न जननायक  की कर्पूरी ठाकुर की आज शनिवार को 102वीं जयंती मनाई गई. जयंती के के मौके पर बिहार विधान मंडल परिसर में राजकीय समारोह आयोजित किए गए. जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
 

Patna: भारत रत्न जननायक  की कर्पूरी ठाकुर की आज शनिवार को 102वीं जयंती मनाई गई. जयंती के के मौके पर बिहार विधान मंडल परिसर में राजकीय समारोह आयोजित किए गए. जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं. साथ ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया और याद किया.

Uploaded Image

विजय सिन्हा ने इशारों में साधा निशाना

वहीं कलाकारों ने कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर आधारित गीतों का गायन किया. इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कर्पूरी ठाकुर के विचारों को याद करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सीमित संसाधनों के बावजूद समाज के लिए बड़े और ऐतिहासिक कार्य किए. उनकी सादगी और समाजवादी सोच आज भी प्रासंगिक है. साथ ही इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि केवल दिखावे के लिए कर्पूरी ठाकुर का अनुयायी बनने से कोई उनके विचारों को नहीं अपना सकता. उनके आदर्शों को कर्म में उतारना ज्यादा जरूरी है.

 

देश के लिए प्रेरणा स्रोत

मंत्री श्रवण कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति के पुरोधा थे. उन्होंने हमेशा पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया. वहीं, मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उनकी ईमानदारी और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही