Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, फिर पेशाब किया, आरोपी फरार

Advertisement
Advertisement
Patna :  पटना से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साहूकार ने एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और मुंह पर पेशाब किया है. वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह और उसका बेटा अंशु सिंह फरार है. पुलिस पांच टीम बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है. इस संबंध में मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है. (पढ़ें, एनडीए">https://lagatar.in/nitish-broke-silence-on-speculations-of-his-return-to-nda/">एनडीए

में वापसी की अटकलों पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा-फालतू बात)

ब्याज सहित उधार के पैसे देने के बाद भी मांग रहा था पैसे 

पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने कुछ महीने पहले प्रमोद सिंह से 1,500 रुपये उधार लिये थे. उसने साहूकार को उधार ली गयी रकम व ब्याज का भुगतान कर दिया था. इसके बाद भी वो और पैसे की मांग कर रहा था. प्रमोद सिंह ने पीड़िता को फोन पर कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर उसने उसे और पैसे नहीं दिये तो वह उसे गांव में निर्वस्त्र कर घुमायेगा. जिसके बाद उसने मोबाइल फोन से थाना में शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद गुस्से में साहूकार ने महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया गया और मुक्कों एवं लाठियों से पीटा. प्रमोद के बेटे ने अपने बाप के कहने पर उसके मुंह पर पेशाब किया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/three-mini-stadiums-will-be-built-in-giridih-urban-area-mla-laid-the-foundation-stone/">गिरिडीह

शहरी क्षेत्र में बनेंगे तीन मिनी स्टेडियम, विधायक ने किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही