Search

पटना: द्रौपदी मुर्मू ने मांगा समर्थन, नीतीश बोले- अन्य लोगों का भी मिलेगा वोट

Patna: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पटना पहुंची. एयरपोर्ट पर बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया. इसके बाद द्रौपदी मुर्मू बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलीं. इस मौके पर नीतश कुमार ने भारी बहुमत से जीत का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि अन्य लोगों का वोट उन्हें मिलेगा. भारी बहुमत से एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी. इसे भी पढ़ें-जीत">https://lagatar.in/monica-won-hc-said-maternity-leave-for-all-women/">जीत

गयी मोनिका: HC ने कहा – मैटरनिटी लीव सभी महिलाओं के लिए

बिहार-झारखंड और ओडिशा में खून का रिश्ता-द्रौपदी

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बिहार, झारखंड और ओड़िशा के बीच खून का रिश्ता है. उन्होने एनडीए दलों से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि झारखंड मेरा दादी घर है, तो बिहार पैतृक राज्य. इस रिश्ते को भुलाया नहीं जा सकता. वे स्थानीय होटल में एनडीए दलों भाजपा, जदयू, राष्ट्रीय लोजपा और हम नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, बीजेपी नेता डॉ संजय जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज और हम के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित एनडीए दलों के नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज-मनिहारी">https://lagatar.in/in-sahibganj-manihari-ganga-ghat-accident-dc-defended-the-merchants-of-death-babulal-marandi/">साहिबगंज-मनिहारी

गंगा घाट हादसा मामले में डीसी ने मौत के सौदागरों का बचाव किया : बाबूलाल मरांडी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/dddd.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

आपकी उम्र भी कम, अच्छा काम करेंगी : नीतीश कुमार

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप को एनडीए के साथ अन्य लोगों का भी वोट मिलेगा. आपकी उम्र भी कम है. आप राष्ट्रपति पद पर अच्छा काम करेंगी. उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल होने के बाद देश के राष्ट्रपति हुए और अब द्रौपदी मुर्मू का भी बिहार से रिश्ता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ओड़िशा, बिहार, झारखंड एक ही था, इसलिए बिहार के लोगों को अधिक खुशी है. नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के बाद उन्होंने अनुसूचित जनजाति समाज से आने वाले व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp