Search

 
 
 

पटना: बेटे को बचाने के लिए पिता ने नदी में लगायी छलांग, SDRF तलाश में जुटी

 
Patna: पटना में बेटे को बचाने में पिता ने अपनी जान की परवाह नहीं की. वे पानी में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए कूद गये और दोनों ही डूब गये. घटना बुधवार की पटना सिटी के मालसलामी थाना के पीड़दमरिया इलाके की है. गंगा में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए पिता ने छलांग लगा दी. बेटे को तो पिता नहीं बचा पाये साथ ही खुद भी डूब गये. दोनों की तलाश में SDRF की टीम लगी है.

अष्टमी पूजा के लिए मिट्‌टी लाने गये थे नदी किनारे

मिली जानकारी के अनुसार डूबे व्यक्ति की पहचान संजय कुमार चौरसिया और बेटे की क्रिस के रूप में हुई है. अष्टमी की पूजा के लिए मिट्‌टी लेने दोनों गंगा किनारे गये थे. नदी में नहाने के दौरान बेटा पानी की गहराई में चला गया. उसे डूबता देख पिता ने नदी में छलांग लगा दी. इस पर वह भी डूबने लगे. कुछ ही देर में दोनों नदी की गहराई में समा गए. घाट पर मौजूद लोगों ने जब देखा तो इसकी सूचना जल्द ही पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें- रजिस्ट्रेशन">https://lagatar.in/kalra-honda-lakshmi-automobiles-robbing-name-of-registration-fee-accessories-complaint-the-company/">रजिस्ट्रेशन

 फी और एक्सेसरीज के नाम पर लूट रहे कालरा होंडा और लक्ष्मी ऑटोमोबाइल, कंपनी से शिकायत
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और तलाश शुरू कर दी. पुलिस के बताया कि घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि बेटे को नदी की गहराई का पता नहीं चला और डूबता गया. उसे डूबता देख बचाने के लिए पिता ने भी छलांग लगा दी और वह भी डूब गया. दोनों की तलाश की जा रही है. इसे भी पढ़ें- मोबाइल">https://lagatar.in/25-lakh-mobile-cash-theft-breaking-lock-mobile-shop/">मोबाइल

दुकान का ताला तोड़कर 25 लाख के मोबाइल और नकद की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही