Search

 
 
 

पटना : घने कोहरे के कारण चार वाहनों की भिड़ंत, स्कॉर्पियो सवार चार की मौत, कई घायल

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर घना कोहरे के कारण चार गाड़ियों की टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Bihar :  पटना में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर घना कोहरे के कारण चार गाड़ियों की टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

 

कोहरे और तेज रफ्तार ने छीनी चार जिंदगियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई. हादसे के बाद पीछे से आ रही दो अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. वहीं एक वाहन पूरी तरह कंटेनर में घुस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. 

 

हाईवे पर लंबा जाम, यातायात प्रभावित

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. दुर्घटना के कारण फोरलेन पर लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक लेन से यातायात बहाल कराया. 

 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही