Search

 
 
 

पटना: गिरिराज सिंह अस्पताल में भर्ती, ट्वीट कर दी जानकारी

 
Patna: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री हैं. अपने काम और बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह इस वक्त अस्पलात में भर्ती हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी. गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि "महादेव की कृपा से मेरे दोनों घुटनों की रिप्लेसमेंट सर्जरी 6 तारीख को सफलतापूर्वक हो गई है और रिकवरी भी तेजी से हो रही है. जल्द ही मैं पुरानी ऊर्जा के साथ आप सभी की सेवा में उपस्थित हो जाऊंगा."
बता दें कि काफी समय से गिरिराज सिंह अपने घुटनों के दर्द से परेशान थे. जिसके बाद उन्होंने 6 जुलाई को अपने दोनों घुटनों का ऑपरेशन कराया. फिलहाल उनके समर्थक उनके इस ट्वीट को देखकर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: पटना:">https://lagatar.in/patna-vijay-sinha-stormed-out-of-the-meeting-called-for-the-monsoon-session/">पटना:

मॉनसून सत्र को लेकर बुलाई गई बैठक से नाराज होकर बाहर निकल गए विजय सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही