Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : आज से शुरू हो रही इंटरमीडिएट की परीक्षा, छात्र जूता-मोजा पहनकर जा सकेंगे सेंटर्स

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. 13 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे है.  यह परीक्षा 14 फरवरी तक चलेगी. बता दें कि कोरोना के बीच परीक्षा लेना एक बड़ी चुनौती है. परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने  बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जायेगा. छात्र मास्क पहन कर परीक्षा में शामिल होगे साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सेनेटाइजर की व्यवस्था  होगी. इसे भी पढ़ें - फर्जी">https://lagatar.in/on-the-basis-of-fake-surrender-deed-the-land-of-account-99-of-nagdi-zone-was-made-cnt-free/">फर्जी

Surrender deed  के आधार पर नगड़ी अंचल के खाता 99 की जमीन को बनाया गया सीएनटी फ्री

परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही 

परीक्षा शांति पूर्वक और कदाचार मुक्त हो इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है. सभी जिलों में मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं. ठंड को देखते हुए इस साल परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर अंदर जाने की इजाजत होगी. लड़कियों की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में छात्राओं का सेंटर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-1-february-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।1 FEB।झारखंड में खुलेंगे शिक्षण संस्थान।CM का राजस्व बढ़ाने पर जोर।स्थानीय नीति पर बोले शिक्षा मंत्री।पेपरलेस आम बजट।समेत कई खबरें और वीडियो

दो बेंच के बीच दो फीट की दूरी रहेगी

परीक्षा के दौरान प्रत्येक दिन कमरे में सेनेटाइज किया जायेगा. दो बेंच के बीच दो फीट की दूरी रहेगी. परीक्षार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाये गये हैं. साथ ही हर कक्षा के बाहर छात्रों का रोल नंबर चिपकाया गया है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी. परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव में 100 प्रतिशत अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया जायेगा. किसी भी सूरत में कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नकल मुक्त परीक्षा के लिए इंटर में हर विषय के प्रश्नपत्र के दस सेट रहेंगे. हर सेट में प्रश्न एक जैसे रहेंगे. लेकिन, प्रश्नों की संख्या अलग-अलग रहेगी. इसे भी पढ़ें - चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-three-sentenced-to-life-imprisonment-for-murder-in-land-dispute-also-a-fine-of-10-10-thousand/">चाईबासा:

भूमि विवाद में हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास की सजा, 10-10 हजार का जुर्माना भी [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही