Search

 
 
 

पटना : जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधी हथियार लहराते हुए फरार

 
Patna : बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो गये है. अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला पटना के दानापुर के फुलवारीशरीफ का है. जहां अपराधियों ने जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि जेडीयू नेता सुरेश सिंह अपनी बाइक से जा रहे है. जब वह बभनपुरा मोड़ पर पहुंचे तो पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी. पढ़ें - अब">https://lagatar.in/now-you-will-be-able-to-import-export-in-rupees-too-rbi-has-approved-international-trade-settlement/">अब

रुपये में भी कर सकेंगे आयात-निर्यात, आरबीआई ने इंटरनेशनल ट्रेड सेटलमेंट को दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें - अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-oppositions-demand-from-the-centre-withdraw-scheme-or-send-it-to-the-parliamentary-committee/">अग्निपथ

योजना : थम नही रही रार, विपक्ष की केंद्र सरकार से मांग, स्कीम वापस लें या संसदीय समिति को भेजें

तीन संख्या में आये अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम 

गोली सुरेश सिंह के सिर और पेट में लगी. गोली लगते ही सुरेश सिंह जमीन पर गिर गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे आनन- फानन में एम्स में एडमिट कराया. जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए भाग गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. इसे भी पढ़ें - तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-solar-water-tower-installed-in-ghaghara-of-kokcho-panchayat-deteriorated-for-the-last-several-months-villagers-upset/">तांतनगर

: कोकचो पंचायत के घाघरा में लगा सोलर जलमीनार पिछले कई माह से खराब, ग्रामीण परेशान

पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस ने मौके से तीन खोखा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी एकरार अहमद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में कर रही है. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि एक दिन पहले यानी रविवार को जितेंद्र नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जितेंद्र की हत्या करोड़ीचक में गोली मारकर की गई थी. इसे भी पढ़ें - शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-the-countrys-third-azim-premji-university-will-open-in-itki-at-a-cost-of-900-crores/">शुभम

संदेश Exclusive : 900 करोड़ की लागत से देश की तीसरी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी इटकी में खुलेगी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही