Search

Patna News : बंटी यादव हत्याकांड : ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन ASI व एक होमगार्ड सस्पेंड

Patna : बंटी यादव अपहरण व हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सिटी एसपी ममता कल्याणी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली थाना के तीन एएसआई और एक होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है. जिनमें एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, अवधेश कुमार, वीर बहादुर सिंह व होमगार्ड सुदर्शन प्रसाद शामिल है. घटना थाने से 100 मीटर की दूरी पर हुई थी.
 
बिहार की खबरें

इसे भी पढ़े..

बता दें कि, बंटी यादव के साथ मारपीट व अपहरण की घटना पटना जंक्शन स्थित टीआपी से 100 मीटर की दूरी पर हुई थी. इसके बावजूद टीओपी प्रभारी को न घटना की जानकारी मिली न ईआरएसएस 112 पर तैनात पुलिसकर्मी को मामले की सूचना का पता लगा. इस लापरवाही के बाद सिटी एसपी ने सख्त कार्रवाई की. 

फिलहाल निलंबित किए गए सभी पुलिसकर्मीयों का मुख्यालय नवीन पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है. वहीं सिटी एसपी ने निलंबित कर्मियों को तीन दिन का समय दिया है. जिसके अंदर उन्हें अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही