Search

 
 
 

Patna News : PMCH के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे

Patna News : पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुए मारपीट के बाद से जूनियर डॉक्टरों में काफी आक्रोश है. गुरूवार सुबह डॉक्टरों ने विरोध में हड़ताल शुरू कर दी. डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की इमरजेंसी समेत कई चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गई. बुधवार रात अस्पताल परिसर में बदमाशों ने दो जूनियर डॉक्टरों पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर घायल कर दिया था.
 
पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (फाइल फोटो)

Patna News : पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुए मारपीट के बाद से जूनियर डॉक्टरों में काफी आक्रोश है. गुरुवार को डॉक्टरों ने विरोध में हड़ताल शुरू कर दी. डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की इमरजेंसी समेत कई चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गई. बुधवार रात अस्पताल परिसर में बदमाशों ने दो जूनियर डॉक्टरों पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर घायल कर दिया था. 

 

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


घटना के बाद डॉक्टरों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में भी डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने
घटना के विरोध में अस्पताल परिसर में नारेबाजी की. उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. 

 

अस्पताल अधीक्षक के काफी समझाने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली और काम पर लौट आए. आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही