Patna News : बिहार में नल-जल अनुरक्षक संघ का मांगों को लेकर गर्दनीबाग में धरना कई दिनों से जारी है. अनुरक्षक 17 अगस्त से गर्दनीबाग में धरना दे रहे थे. इसके बाद भी मांगों पर समाधान नहीं निकलने पर सोमवार सुबह भारी संख्या में अनुरक्षक JP गोलंबर पर जुटे और प्रदर्शन शुरू किया.
इसे भी पढ़ें...
प्रदर्शनकारियों के हाथों में तिरंगा भी नजर आया. भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रदर्शनकारियों के सड़क पर बैठने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है.
जल अनुरक्षकों ने बताया कि 10 वर्ष से नल-जल योजना से जुड़े हैं, लेकिन अभी तक एक भी रुपया नहीं मिला है. इतने दिनों से धरने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला. न ही कोई हमसे बात करने आया. पैसे नहीं मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है.
अनुरक्षकों की ये मांगे है
मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जाए.
नई नियमावली लागू की जाए.
अनुरक्षकों को ठेकेदार और वार्ड सदस्य के नियंत्रण से मुक्त किया जाए.
भूमिदाता को अनुरक्षक बनाया जाए.
जमीन रजिस्ट्री वाला काला कानून खत्म किया जाए.
माह में चार दिनों की छुट्टी, पेंशन, मुफ्त इलाज, पर्व-त्योहार में बोनस.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

