Search

 
 
 

पटना : माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्‍य विजय आर्य के कई ठिकानों पर NIA का छापा

 
Patna : राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक साथ पटना, गया और औरंगाबाद में छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्‍य विजय आर्य के ठिकानों पर की जा रही है. विजय आर्य की जिला पार्षद बेटी और इंजीनियर बेटे के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि NIA शुक्रवार सुबह विजय आर्य के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी. हालांकि अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते दिख रहे है. बता दें कि माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य विजय आर्य पटना के बेउर जेल में बंद हैं. पढ़ें - खूंटी">https://lagatar.in/khunti-murder-of-three-people-of-the-same-family-carried-out-the-incident-with-a-sharp-weapon/">खूंटी

: एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या, धारदार हथियार से घटना को दिया अंजाम
इसे भी पढ़ें - इंतजार">https://lagatar.in/waiting-and-special-session-dengue-sting-in-jharkhand/">इंतजार

और विशेष सत्र, सरकार का तोहफा, डेंगू का डंक… जरूर पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में…

नक्‍सली गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर हो रही छापेमारी 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए की यह कार्रवाई नक्‍सली गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है. बताया जा रहा है कि विजय आर्य के गया जिले के करमा के पैतृक आवास और पटना के एजी कॉलोनी में छापेमारी की जा रही है. पटना के एजी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह तकरीबन 5:30 बजे से एनआईए की टीम पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी. वहीं गया स्थित पैतृक आवास पर सुबह तकरीबन 4 बजे रेड डाली गई. इसे भी पढ़ें - आत्मनिर्भरता">https://lagatar.in/hazaribagh-returned-from-singapore-in-corona-praise-selling-tea-on-the-pavement-today/">आत्मनिर्भरता

की ओर कदम या मजबूरी!

शोभा कुमारी के ठिकानों पर हो रही छापेमारी 

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद में भी छापेमारी की जा रही है. छापेमारी औरंगाबाद के उपहारा थाना क्षेत्र में जिला पार्षद शोभा कुमारी के ठिकाने पर हो रही है. शोभा कुमारी माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्‍य विजय आर्य की बेटी हैं. एनआईए शुक्रवार अहले सुबह नक्‍सली गतिविधियों को लेकर बिहार के 3 शहरों में एकसाथ छापेमारी की है. इसे भी पढ़ें - बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-along-with-worship-it-is-also-necessary-to-create-rituals-amit-yadav/">बेरमो:

पूजा के साथ संस्कार का निर्माण भी जरूरी- अमित यादव [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही