Search

 
 
 

पटना: UCC पर चर्चा को लेकर 3 जुलाई को संसदीय स्थायी समिति की होगी बैठक

 
Patna: सामान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर पीएम मोदी के बयान के बाद देशभर में राजनीति हो रही है. विपक्ष के नेताओं ने यूसीसी का विरोध शुरू कर दिया है. तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता इसका समर्थन कर रहे हैं. सुशील कुमार मोदी ने बताया कि यूसीसी को लेकर तीन जुलाई को संसदीय स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई है. जिसमे सभी दलों की बातों को सुना जायेगा. उन्होंने कहा कि समिति की बैठक गैर राजनीतिक है. समिति महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करती है. बता दें कि सुशील कुमार मोदी ने यूसीसी को लागू करने की बात कही थी, ताकि देश में धर्म के आधार पर लोग न बंटे.

क्या है यूसीसी ?

यूसीसी का मतलब देश में सभी धर्म के लोगों के लिए एक समान कानून होना. चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो. जिसमे तलाक से लेकर शादी और जमीन बंटवारे के लिए एक ही कानून होगा. जिसका किसी भी धर्म से कोई मतलब नहीं होगा.

इन देशों में लागू है यूसीसी

भारत में इस वक्त यूसीसी को लेकर बहस देखने को मिल रहा है. लेकिन दूसरे देशों में यह लागू हो चुका है. जैसे इंडोनेशिया, सूडान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, तुर्की जैसे देशों में यूसीसी लागू किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें: पटना:">https://lagatar.in/patna-a-blow-to-the-grand-alliance-education-ministers-brother-joins-bjp/">पटना:

महागठबंधन को लगा झटका, शिक्षा मंत्री के भाई BJP में हुए शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही