Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: पीएम मोदी ने विपक्ष की बैठक को कहा था फोटो सेशन, ललन सिंह ने पीएम पर बोला हमला

Advertisement
Advertisement
Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नेताओं पर हमला करते हुए कुछ दिनों पहले कहा था कि विपक्ष की बैठक केवल `फोटो सेशन` था. जिसपर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "आदरणीय प्रधानमंत्री जी, 23 जून को पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया में आपने और आपके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इसको फोटो सेशन कहा है. आपकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली थी क्योंकि आपने अपने 9 साल के शासन में अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सिर्फ़ फोटो सेशन ही चलाया है वह भी अलग-अलग पोज़ में और इसे आप अपनी उपलब्धि बताते रहे हैं! आपके फोटो सेशन को आप देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाला बताते रहे हैं, आपको आत्मचिंतन करनी चाहिए क्योंकि यह देश की जनता अपने प्रधानमंत्री से चरम छूती महंगाई, बेरोज़गारी और बिगड़ती जा रही अर्थव्यवस्था पर सुनना चाहती है जो आपके मुंह से सुन नहीं पा रही है. 23 जून की बैठक एक सफल बैठक थी जिसमें सभी दलों ने आपसी मतभेद भुला कर लोक सभा 2024 का चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने पर पूर्ण रूप से सहमति जताई है। इसके विरूद्ध आपकी प्रतिक्रिया केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ़ विपक्षी पार्टियों की एकजुटता से आपकी घबराहट का स्पष्ट संकेत है".

23 जून को हुई थी विपक्ष के नेताओं की बैठक

विपक्ष के 17 प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक 23 जून को पटना में हुई थी. बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया था.  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बैठक की मेजबानी की थी. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-capacity-enhancement-conference-on-july-2-information-will-be-given-in-the-field-of-mining/">नोवामुंडी

: क्षमता वृद्धि सम्मेलन दो जुलाई को, माइनिंग के क्षेत्र में दी जाएगी जानकारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही