Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Patna:  पटना पुलिस ने छापेमारी कर शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. पटना के पत्रकारनगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर असली बोतल में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. साथ ही गिरोह से जुड़े तीन तस्करों व गोदाम मालिक को भी गिरफ्तार किया. यह फैक्ट्री पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के विजयनगर, पटना सिटी के आलमगंज व गौरीचक थाना क्षेत्र के अजीमचक में चल रही थी. पकड़े गए आरोपियों के नाम बब्लू कुमार, संजय कुमार, अरविंद मिश्रा और सन्नी कुमार हैं. एसपी सिटी पूर्वी प्रमोद कुमार यादव व सदर एसपी संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की रात बब्लू कुमार को पकड़ा था, जो शराब की होम डिलेवरी करने जा रहा था. उसकी स्कूटी की डिक्की से दो बोतल अंग्रेजी शराब थी. कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने नकली शराब बनाने की बात कही. साथ ही खुद को गिरोह का सदस्य बताया. उसने पत्रकारनगर, पटना सिटी व गौरीचक में शराब की फैक्ट्री सह गोदाम की जानकारी दी. उसने बताया कि शराब की होम डिलीवरी करने के लिए लग्जरी गाड़ियों व स्कूटी डिलेवरी ब्वॉय का इस्तेमाल किया जाता है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पत्रकारनगर के विजयनगर में अरविंद मिश्रा के मकान में छापेमारी की. जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बनाने के लिए रखी गई सामग्री बरामद की गई. इसे भी पढ़ें-   योगी">https://lagatar.in/yogi-will-take-oath-on-march-25-many-celebrities-including-modi-will-be-present-the-ceremony-will-be-special-in-many-ways/">योगी

25 मार्च को लेंगे शपथ, मोदी समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद, कई मायनों में खास होगा समारोह   

भारी मात्रा में बोतल और रैपर बरामद

पुलिस ने गौरीचक में तीन मंजिले मकान में छापेमारी कर स्प्रीट और अवैध दवाइयां पकड़ी. इसमें गोदाम मालिक सन्नी को गिरफ्तार किया. फिर खाजेकला पटना सिटी में संजय कुमार के दो गोदाम में छापेमारी की गई. यहां से अवैध शराब की पैकिंग के लिए रखे गए भारी मात्रा में बोतल बरामद किए. पूछताछ में पता चला कि असली बोतल में नकली शराब भरा जाता था. फिर मशीन से बोतलों पर ढक्कन, स्टीकर, बार कोड और रैपर चिपका दिया जाता था. शराब की डील व्हाटसएप मैसेज से होती थी. कोड वर्ड के जरिए शराब का सौदा तय किया जाता था. डील तय होने पर दोगुने दाम पर शराब की होम डिलीवरी की जाती थी. इस छापेमारी में पुलिस ने इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टेग, मेकडॉवल के बोतल, गाढ़ा रसायन, बोतल का ढक्कन, स्टीकर और मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद की. पुलिस पूछताछ कर और जानकारी हासिल करने में जुटी है. इसे भी पढ़ें-  बेरमो">https://lagatar.in/bermo-30-laborers-are-trapped-in-malaysia-have-been-pleading-to-return-to-their-homeland-for-two-months/">बेरमो

: मलयेशिया में फंसे हैं 30 मजदूर,दो माह से वतन वापसी की लगा रहे हैं गुहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही