Search

 
 
 

फोन पर बात करते-करते चल बसे पटना साहिब के प्रधान अवतार सिंह

 
Patna : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के प्रधान अवतार सिंह हित का शनिवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता भी थे. शनिवार की सुबह वे अपने घर पर फोन पर बात कर रहे थे. अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया. अवतार सिंह हित अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और वे अभी दिल्ली स्थित अपने घर में रहते थे.
इसे भी पढ़ें–झारखंड">https://lagatar.in/brahmin-rajput-and-kayastha-strategists-will-make-strategy-to-woo-tribal-voters-in-jharkhand/">झारखंड

में आदिवासी वोटरों की रिझाने की रणनीति बनाएंगे ब्राह्मण, राजपूत और कायस्थ रणनीतिकार

पंथ के लिए बहुत बड़ी क्षति

उनके निधन पर अकाली दल में शोक की लहर छा गयी है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिरसा ने भी इस पर दुख व्यक्त किया है. सिरसा ने कहा- एक बुद्धिमान व्यक्तित्व, पंथ के सच्चे सेवक के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले तख्त श्री पटना साहिब के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हितजी की मृत्यु का हमें बहुत दुखद समाचार मिला है. उनका दुनिया से जाना पंथ के लिए बहुत बड़ी क्षति है. ईश्वर उन्हें अपने चरणों में चिरस्थायी वास प्रदान करें.

80 वर्ष के थे अवतार सिंह

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के प्रधान सरदार अवतार सिंह 80 वर्ष के थे. उनका जन्म पंजाब के सुल्तानपुर लोदीपुर में हुआ था. वे अभी दिल्ली के हरि नगर में रह रहे थे. पटना साहिब प्रबंधक कमिटी के महासचिव सरदार इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि अवतार सिंह आज सुबह स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ कर बैठे थे. उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें– किंग">https://lagatar.in/king-charles-3-became-britains-new-emperor-was-crowned-at-st-jamess-palace/">किंग

चार्ल्स-3 बने ब्रिटेन के नये सम्राट, सेंट जेम्स पैलेस में हुई ताजपोशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही