Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: नए संसद भवन के उद्घाटन पर नहीं होनी चाहिए राजनीति- सुशील मोदी

Patna: देश के नए संसद भवन का 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को न्योता भेजा गया है. लेकिन इस समारोह को लेकर देश में बवाल मचा है. विपक्ष के कई दलों ने इसमे न शामिल होने का एलान कर दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे. जिसको लेकर अब सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला और उनसे सवाल किया कि मुख्यमंत्री ये बताये कि उन्होंने अबतक कितने सरकारी भवनों का उद्घाटन राज्यपाल से कराया ? सुशील मोदी ने कहा पटना में विधानमंडल के नए भवन का उद्घाटन नीतीश कुमार ने किया था. फिर प्रधानमंत्री के हाथों हो रहे उद्घाटन से इन्हें समस्या क्यों हैं. सुशील कुमार मोदी ने विरोध कर रहे नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो विपक्ष ये घोषणा करे कि वो कभी संसद भवन की कार्यवाही में भाग नहीं लेगा. इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

JDU- RJD ने किया बहिष्कार का एलान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-387.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने संसद के नये भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने से इंकार कर दिया. उन्होंन कहा कि वो इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा “संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिये न कि प्रधानमंत्री के हाथों. केंद्र सरकार राष्ट्रपति का अपमान कर रही.” वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी उद्घाटन समारोह में भाग लेने से इंकार कर दिया. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जेडीयू इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भवन को बनाने के लिए पैसे की बर्बादी की गई है. नीरज कुमार ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ी है, बेरोजगार युवा रोजगार की मांग कर रहे और केंद्र सरकार पैसों की बर्बादी कर रही. इसे भी पढ़ें: पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-returned-to-delhi-said-australias-ruling-party-and-opposition-joined-together-in-the-indian-event/">पीएम

मोदी दिल्ली लौटे, कहा, भारतीय इवेंट में ऑस्ट्रेलिया का सत्ता पक्ष-विपक्ष एक साथ शामिल हुआ, इशारा किधर!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही