Search

 
 
 

पटना : सड़क हादसा में दो चचेरे भाइयों की मौत, दो की हालत गंभीर

पटना फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा दनियावां बाजार से आगे ब्रह्मस्थान के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार चार युवकों को रौंद दिया.
 

Patna : पटना फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा दनियावां बाजार से आगे ब्रह्मस्थान के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार चार युवकों को रौंद दिया.

 

 

मृतकों की पहचान मुरेडा गांव निवासी अखिलेश पासवान के पुत्र अभिषेक (22) और संजय पासवान के पुत्र विकास उर्फ कारू (27) के रूप में की गई है. दोनों चचेरे भाई थे. हादसे में घायल अमरजीत और संजीत, जो कि उसी गांव के निवासी हैं, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है.

 

 

पुलिस के अनुसार, चारों युवक दनियावां बाजार से अपने गांव मुरेडा लौट रहे थे, तभी दनियावां बिजली ऑफिस के पास ब्रह्मस्थान के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया. अभिषेक और विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

 

 

सूचना मिलते ही दनियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अभिषेक के दो और विकास के तीन छोटे बच्चे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है .पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही फरार ट्रक की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही