Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना :  मुंबई से आए युवक की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान मेघा राय का 30 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Patna : पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान मेघा राय का 30 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई .

 

 

 

मृतक युवक इंद्रजीत कुमार की मां उर्मिला देवी ने बेटे की मौत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि इंद्रजीत पिछले दो वर्षों से मुंबई में काम कर रहा था और हाल ही में 8 जून को घर लौटा था.

 

 

उर्मिला देवी के अनुसार, घटना वाले दिन इंद्रजीत अपने चचेरे भाई मनोज और उसके दोस्त नागेश्वर के साथ गांव के बांसवाड़ी इलाके की ओर गया था. मां का दावा है कि उन्होंने खुद देखा कि ये दोनों युवक इंद्रजीत को किसी नशीली चीज़ की सुई दे रहे थे, जिसके बाद वह छटपटाने लगा

 

उर्मिला देवी ने बताया, मेरे बेटे ने खुद कहा कि मनोज और नागेश्वर ने उसे सुई दी है.हम उसे तुरंत घर लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मेरा मानना है कि दोनों ने मिलकर नशे की सुई देकर मेरे बेटे की हत्या की है

 

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. हालांकि, परिजनों की ओर से मनोज और नागेश्वर नामक दो युवकों पर नशे की सुई देकर हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही