Search

 
 
 

देवघर:  सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लाखों की लूट

जिले के सारवां थाना क्षेत्र स्थित तिरुपडीहा गांव में मंगलवार को सीएसपी संचालक से लाखों की लूट हुई है. दो बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.
 

Deoghar :  जिले के सारवां थाना क्षेत्र स्थित तिरुपडीहा गांव में मंगलवार को सीएसपी संचालक से लाखों की लूट हुई है. दो बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.  जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक दिनेश यादव घर से रुपये लेकर सीएसपी केंद्र जमा करने जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने संचालक से लाखों रुपये लूट लिए. घटना की जानकारी मिलते ही सारवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इलाके में नाका बंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही