Search

 
 
 

पटना :  बर्थडे पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मोकीमपुर गांव में बुधवार देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई .जब डांस प्रोग्राम के दौरान गोली चल गई. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई.
 

Patna : पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मोकीमपुर गांव में बुधवार देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई .जब डांस प्रोग्राम के दौरान गोली चल गई. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई.

 

 

मृतक की पहचान 28 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो मोकीमपुर गांव निवासी था. वह अपने दोस्त राहुल कुमार के भांजे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था. 

 

जानकारी के अनुसार बर्थडे पार्टी में डांस प्रोग्राम चल रहा था, उसी दौरान सन्नी का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिस्टल निकालकर सन्नी के सीने में गोली मार दी और वहां से फरार हो गया.गंभीर हालत में सन्नी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

 

सूचना मिलने पर परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की. पुलिस घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके

 


मृतक की मां सरोज देवी के बयान पर चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. परसा बाजार की थानाध्यक्ष मेनिका रानी ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही