Search

 
 
 

केस दर्ज करने के नाम पर एक लाख रुपया मांगने वाला दरोगा सस्पेंड

केस दर्ज करने के नाम पर एक लाख रुपया मांगने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया. एसएसपी पीयूष पांडे ने सिटी एसपी की रिपोर्ट पर कदमा थाना के दरोगा सुनील कुमार दास को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
 

Jamshedpur: केस दर्ज करने के नाम पर एक लाख रुपया मांगने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया. एसएसपी पीयूष पांडे ने सिटी एसपी की रिपोर्ट पर कदमा थाना के दरोगा सुनील कुमार दास को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. दरोगा पर कदमा निवासी दुर्गा कुमारी से दहेज प्रताड़ना के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था.


महिला ने दहेज प्रताड़ना का आवेदन लेकर कदमा थाना का रुख किया था, लेकिन दरोगा सुनील कुमार दास ने बार-बार थाना बुलाकर उनसे एक लाख रुपये की मांग की. इसकी शिकायत टेल्को निवासी भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी.

 
अंकित ने 5 जून को महिला और उनके भाई के साथ एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी थी और ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री, डीजीपी, कोल्हान डीआईजी और राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार को सूचित किया था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही