Search

 
 
 

पत्रलेखा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब,बोलीं - मैंने बच्चा जन्म दिया है कोई पहाड़...

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोल्स और मीडिया को करारा जवाब दिया. उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Lagatar desk : हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोल्स और मीडिया को करारा जवाब दिया. उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है.

 

मां बनने के बाद पहली बार आई नजर

पत्रलेखा नवंबर 2025 में एक बेटी की मां बनी थीं. हाल ही में वह पति राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ की स्क्रीनिंग पर नजर आई. मां बनने के बाद यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी. इस दौरान उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लेकिन इसके साथ ही उन्हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा.

 

मैंने कोई पहाड़ नहीं खा लिया...' डिलीवरी के बाद ट्रोल हुईं Patralekhaa का  फूटा गुस्सा | patralekhaa hits back at paparazzi for body shaming her after  giving birth | Times Now Navbharat

सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

हाल ही में पत्रलेखा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा- पैप पेजेस! मुझे क्या हो गया है, मैंने अभी बच्चा पैदा किया है. हां, मेरा वजन बढ़ गया है, जो आप सबको अजीब लग रहा है. मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया है. मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है और साथ ही दो फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जो आसान नहीं है. अगर मेरे बस में होता, तो मैं ऐसी नहीं होती. प्रेग्नेंसी के कारण मेरी बॉडी ने ऐसे रिएक्ट किया है. भगवान के लिए थोड़ा दयालु होना सीखें.उनके इस पोस्ट को फैंस का काफी समर्थन मिल रहा है.

 

चार साल बाद बनीं मां

पत्रलेखा और राजकुमार राव की मुलाकात फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ के दौरान हुई थी. लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2021 में शादी की. शादी के चार साल बाद इस कपल ने बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम पार्वती पॉल राव रखा है. फिलहाल दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है.

 

वर्क फ्रंट

राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसमें सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह और फराह खान भी नजर आ रही हैं. वहीं, पत्रलेखा आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुले’ में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके साथ प्रतीक गांधी थे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही