Search

 
 
 

लगातार हो रही बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

 
Ramgarh : भारी बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया है और खतरे के निशान तक पहुंचने को है. डैम के पानी को लेबल में लाने के लिए फाटक कभी भी खोलने को लेकर शानिवार को ही संपदा पदाधिकारी पतरातू ने रामगढ़ डीसी समेत पतरातू के वरीय अधिकारियों को पत्र देकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. डैम के बढ़े जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. डैम और आसपास के इलाके में लाउडस्पीकर से चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. लोगों को पतरातू डैम और नदियों से पर्याप्त दूरी रखने की चेतावनी दी जा रही है. वहीं दो दिन से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए डीसी माधवी मिश्रा ने दामोदर नदी सहित अन्य नदियों और तालाबों को लेकर सतर्कता बरतने और अधिकारियों को सजग रहने का निर्देश दिया है. मौजूदा समय में पतरातू डैम का जलस्तर 1326.5 आरएल तक पहुंच चुका है. पतरातू डैम का अधिकतम लिमिट 1332.5 आरएल है. चूंकि डैम का बांध काफी पुराना है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से जलस्तर 1327 आरएल पार करने पर डैम का फाटक खोलकर पानी को छोड़ा जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/patratu-2-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> ­­इसे भी पढ़ें- पतरातू">https://lagatar.in/patratu-nalkari-river-accident-bodies-of-four-people-recovered-so-far/">पतरातू

नलकारी नदी हादसा : अब तक चार लोगों के शव बरामद, तेज बहाव में बही थी कार और बाइक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही