Search

 
 
 

बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी पॉलूस तिर्की दोषी करार

रांची सिविल कोर्ट ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे अभियुक्त पॉलूस तिर्की को दोषी करार दिया है.
 

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे अभियुक्त पॉलूस तिर्की को दोषी करार दिया है. पोक्सो मामलों की विशेष कोर्ट ने पोलूस तिर्की की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख निर्धारित की है.

 

बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को 12 सितंबर 2022 को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद पीड़िता की मां ने नामकुम थाना में अभियुक्त के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी सितंबर 2022 को सुबह 8 बजे बच्ची के घर आया और बच्ची को कॉन्वेंट स्कूल, पलांडू भेजने के बहाने ले गया और लगभग 10 बजे पीड़िता रोते हुए घर वापस आई.

 

पूछने पर बोली चाचा उसे स्कूल नहीं ले गए बल्कि उसे चूना-भट्ठा के पास एक जर्जर घर में ले गए और गलत काम किया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नामकुम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही