Search

 
 
 

ईडी की टीम ने पवित्र यादव का क्रशर किया सील, साहिबगंज में कर रही कैंप

 
Ranchi : ईडी की टीम मंगलवार को भी साहिबगंज में कैंप कर रही है. ईडी ने कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात के करीब 12 बजे मारीकुट्टी में स्थित मां अंबा स्टोन वर्क्स को भी सील कर लिया. यह क्रशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है. ईडी की टीम अभी साहिबगंज में जमी हुई है. वह वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है. टीम मंगलवार को भी क्रशरों की जांच-पड़ताल करेगी. ईडी के टीम की आज मिर्जाचौकी, बाकुड़ी व बरहड़वा जाने की उम्मीद है. पढ़ें - नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-questioning-of-sonia-gandhi-begins-in-ed-office-congress-mps-march-from-parliament-house/">नेशनल

हेराल्ड केस: ईडी कार्यालय में सोनिया गांधी से पूछताछ शुरू, कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से मार्च निकाला
इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/5g-auction-started-jio-vi-airtel-adani-data-networks-in-race-the-way-of-calls-and-internet-use-will-change/">

 5G Auction शुरू,  Jio, Vi ,Airtel, Adani Data Networks  रेस में,  कॉल और इंटरनेट यूज का तरीका बदल जायेगा

डीएमओ और डीएफओ ऑफिस पहुंची थी ईडी

साहिबगंज जिले में पत्थर खदान के लीज से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए ईडी के अधिकारी 25 जुलाई को डीएमओ और डीएफओ कार्यालय पहुंचे थे. डीएमओ कार्यालय में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, साहिबगंज सीओ अब्दुस समद और राजमहल निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक मनोज कुमार की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच की गई. इस दौरान कार्यालय में बाहरी व्यक्ति के आने जाने पर रोक लगा दी गई. टीम में दो पदाधिकारी थे. उधर एक ईडी की एक टीम डीएफओ कार्यालय पहुंची थी. जहां जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी की मौजूदगी में कागजातों की गहन जांच की गई. इसके बाद ईडी की टीम मारीकुटी पहाड़ पहुंची. जहां ईडी अधिकारियों ने कई वाहन चालकों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की. ईडी अधिकारी मां दुर्गा स्टोन वर्क्स और मां अम्बे स्टोन भी पहुंचे. ईडी की टीम ने पकड़े गए 3 वाहन बीआरजी 10 जीसी 1352, बीआर 07 जीबी 2155 और बीआर 10 जीसी 2038 के चालक का बयान कलमबंद किया. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-bihar-cm-nitish-kumar-corona-positive-doctors-advised-to-take-rest/">BREAKING

: बिहार के सीएम नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव,डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही