Search

 
 
 

54 के हुए पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और रवि किशन ने दी बधाई

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत से कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.
 

Lagatar desk : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत से कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, रवि किशन, अर्जुन दास, गोपीचंद मलिनेनी और नंदमुरी बालकृष्ण जैसी मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी.

 

अल्लू अर्जुन ने दी पवन कल्याण को शुभकामनाएं

 

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर पवन कल्याण के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा -हैप्पी बर्थडे पावरस्टार पवन कल्याण गरु. आपको ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलता मिले.

 

 


चिरंजीवी ने जताया स्नेह

 

मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने छोटे भाई पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पुरानी  तस्वीर शेयर की और लिखा -जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे प्यारे छोटे भाई पवन कल्याण को.

 

 

रवि किशन ने की दीर्घायु की कामना

अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भी पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

 

 

अन्य सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएं

अभिनेता अर्जुन दास ने पवन कल्याण के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी.निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने लिखा, प्रिय पावरस्टार को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने कहा,आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

 

पवन कल्याण न केवल एक लोकप्रिय अभिनेता हैं, बल्कि वे जनसेना पार्टी के प्रमुख और अब आंध्र प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. उनके जन्मदिन पर प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही