Search

 
 
 

खड़गे के बयान पर पवन खेड़ा का BJP को जवाब, कहा- ईद का मतलब त्योहार, गूगल करके देख लें

National News: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने बीजेपी नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वे गूगल करके देख सकते हैं कि 'ईद' का क्या मतलब होता है. ईद का मतलब त्योहार होता है. साथ ही कहा कि हम दिवाली को खुशियों की ईद कहेंगे.
 

National News: दीपावली के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बधाई देते हुए कहा था कि ये खुशियों की एक ईद है. जिसके बाद उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर खड़गे और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और उनके बयान को सनतान विरोधी बताया. वहीं कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का समर्थन किया है. 


इसे भी पढ़ें:

 

इस बीच कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने बीजेपी नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वे गूगल करके देख सकते हैं कि 'ईद' का क्या मतलब होता है. ईद का मतलब त्योहार होता है. साथ ही कहा कि हम दिवाली को खुशियों की ईद कहेंगे और ईद को खुशियों की होली कहेंगे. हम गंगा-जमुनी तहज़ीब से हैं. हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगे.

 

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि खड़गे जी के भाषणों पर समय बर्बाद करने के बजाय, उन्हें मोदी जी को सिखाने और राहुल गांधी के साथ होने वाली बहस के लिए तैयार करने में लगाना चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही