Search

 
 
 

नाबालिग को झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले पवन को 16 को होगी सजा

अपहरण की घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने लालपुर थाना में अप्रैल 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. 14 जून 2023 को पवन लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
 

 Ranchi :  नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी पवन लोहरा को रांची के पोक्सो मामले का विशेष अदालत ने दोषी करार दे दिया है. अब कोर्ट उसकी सजा के बिंदु पर 16 जून को सुनवाई करेगा. दोषी पवन अनगड़ा थाना क्षेत्र निवासी है.

 

अपहरण की घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने लालपुर थाना में अप्रैल 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के आधार पर 14 जून 2023 को पवन लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

 

प्राथमिकी के मुताबिक नाबालिग लड़की ट्यूशन पढ़ने गयी थी और उसके बाद पवन लोहरा के साथ पुणे चली गयी. पवन ने नाबालिग को एक महीने तक अपने साथ  रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये.  वापस आने के बाद जब उसने अपनी मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही