Search

 
 
 

पलामूः पीएम मोदी का 11 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा- अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत आज मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है. प्रसिद्ध ब्रांड एप्पल का मोबाइल बनाने में खूंटी की लगभग 2000 महिलाएं कार्य कर रही हैं.
 

भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता

Medininagar : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पलामू जिला भाजपा ने गुरुवार को प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया. मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल स्मृति भवन (टाउन हॉल) में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बतौर मुख्य अतिथि और प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम विशिष्ट अतिथि के रूप में शरीक हुए. अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये 11 साल की यात्रा बेमिसाल रही है. इसे बेमिसाल बनाने में पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता और प्रबुद्ध जनों का भी अमूल्य योगदान है. भारत को नुकसान पहुंचाने वाले लोग आज खुद ही रो रहे हैं. भारत आज मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है. मोबाइल का प्रसिद्ध ब्रांड एप्पल का मोबाइल बनाने में खूंटी की लगभग 2000 महिलाएं कार्य कर रही हैं. आने वाला दिन भारत का होगा.

पलामू प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर प्रगति की. मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, DBT, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत योजना की सफलता इसकी बानगी है. पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. सरकार ने चार करोड़ मकान बनाए हैं और आगे तीन करोड़ मकानों का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए चौथे स्थान की ओर बढ़ने का दावा किया. 

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों, किसानों और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाती हैं.  साथ ही भारत को आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर करती हैं. यह सरकार गरीबों, किसानों, निम्न मध्यम वर्ग और आम लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. पलामू जैसे अति पिछड़े जिले के विकास के लिए केंद्र सरकार ने करीब 50,000 करोड़ की राशि आवंटित की है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, डाल्टनगंज  विधायक आलोक चौरसिया ने भी विचार रखे. मौके पर वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, पूर्व सांसद मनोज कुमार, घूरन राम, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, प्रथम महापौर अरुणा शंकर, प्रथम उप महापौर राकेश सिंह, लवली गुप्ता, दुर्गा जौहरी, विभाकर नारायण पांडेय, उदय शुक्ला, परशुराम ओझा, विजयानंद पाठक, अविनाश वर्मा, विपिन बिहारी सिंह, ज्योति पांडेय, विजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही