Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: कॉलोनी में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें - जीएम

Ramgarh: सीसीएल रजरप्पा के आवासीय कॉलोनी में साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को महाप्रबंधक बिनोद कुमार ने अधिकारियों के साथ सेंट्रल कॉलोनी रजरप्पा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान महाप्रबंधक ने बताया कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ रहा जा सकता है. इसके लिए उन्होंने कॉलोनी की साफ-सफाई को लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए. विशेष कर क्वार्टर के पीछे उग रही झाड़ियों और नालों की सफाई को जुलाई महीने के अंत तक पूरा करने की बात कही. साथ ही कॉलोनी में नियमित एवं अबाध्य जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर स्टाफ अधिकारी (सिविल) विमल आजाद, टाउनशिप इंचार्ज त्रिनाथ साहू एवं परियोजना अभियंता (सिविल) सौरभ सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/effect-of-monsoon-seen-in-jharkhand-rain-occurred-in-many-cities-of-state-people-got-relief-from-the-heat/">झारखंड

में दिखा मानसून का असर, राज्य के कई शहरों में हुई बारिश…गर्मी से मिली लोगों को राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही