Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीडीएस डीलरों को मिलेगा 14 माह का बकाया कमीशन, सरकार ने जारी किए 52 करोड़

झारखंड सरकार ने राज्य के 25 हजार से ज्यादा पीडीएस डीलरों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने उनके 14 महीने से रूके कमीशन का भुगतान करने के लिए 52 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड सरकार ने राज्य के 25 हजार से ज्यादा पीडीएस डीलरों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने उनके 14 महीने से रूके कमीशन का भुगतान करने के लिए 52 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी है.

यह पैसा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मिलने वाले डीलर कमीशन और खाद्यान्न ढुलाई के लिए दिया जाएगा. SNA-SPARSH प्रणाली के जरिए पीडीएस डीलरों को कमीशन ऑनलाइन सीधे उनके बैंक खातों में  भेजा जाएगा.

 

 

केंद्र के बाद राज्य ने भी जारी की राशि 

बता दें कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2025 में 38.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी. इसके बाद राज्य सरकार ने Top-Up राशि के रूप में 52.03 करोड़ रुपये देने का फैसला किया. इससे पहले मई और जुलाई में कुल 72 करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किया गया था.

रांची के डीलरों को भी जल्द मिलेंगे पैसे

रांची जिले में लगभग 2000 डीलर हैं. इनमें से 1800 डीलरों के बैंक विवरण पूरे हो गए हैं. बाकी डीलरों के खातों में सुधार का काम चल रहा है. विभाग का कहना है कि अगले 15 दिनों में सभी डीलरों को पैसा मिल जाएंगे.

पारदर्शी तरीके से होगा भुगतान

SPARSH प्रणाली से भुगतान किया जाएगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो. राज्य स्तर पर खाद्य एवं उपभोक्ता निदेशालय इसकी निगरानी करेगा और जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) को भुगतान की जिम्मेदारी दी गई है.

 

सख्त निगरानी और जांच का प्रावधान

राशि का उपयोग सरकार के नियमों के अनुसार ही किया जाएगा. भुगतान के बाद जिलों को उपयोगिता प्रमाणपत्र (UC) भेजना होगा और महालेखाकार, झारखंड द्वारा व्यय का ब्यौरा जांचा जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही