Search

 
 
 

Ranchi News: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Ranchi News: दुर्गा पूजा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा पंडालों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. पुलिस प्रशासन ने पूजा समितियों से सहयोग करने की अपील की है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: रांची में दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शहर के विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक के दौरान रांची महानगर-जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजू रंजन ने अपनी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा. उन्होंने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया.

 

राजू ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा रांची के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूजा पंडालों एवं विसर्जन के दौरान बेहतर व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.

 

उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने और साफ-सफाई एवं रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने के लिए पूजा समिति की ओर से प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. 

 

बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही