Search

 
 
 

लंबित स्वास्थ्य बीमा क्लेम जल्द होंगे निपटारे, नई बीमा कंपनी के लिए शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

Ranchi News: बैठक में मौजूदा बीमा योजना की अवधि खत्म होने को देखते हुए नई बीमा कंपनी के चयन के लिए जल्द टेंडर निकालने का फैसला लिया गया. जसास को इस महीने तक नई सुविधाओं को शामिल करते हुए योजना का प्रस्तुतीकरण तैयार करने का निर्देश दिया गया. इसके लिए दूसरे राज्यों में चल रही बीमा योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया का भी अध्ययन किया जा रहा है.
 
मीटिंग की फोटो

Ranchi News: झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की बैठक मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और SEHIS की समीक्षा की गई.

 

बैठक में मौजूदा बीमा योजना की अवधि खत्म होने को देखते हुए नई बीमा कंपनी के चयन के लिए जल्द टेंडर निकालने का फैसला लिया गया. जसास को इस महीने तक नई सुविधाओं को शामिल करते हुए योजना का प्रस्तुतीकरण तैयार करने का निर्देश दिया गया. इसके लिए दूसरे राज्यों में चल रही बीमा योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया का भी अध्ययन किया जा रहा है.

 

बैठक में बीमा कंपनियों के पास लंबे समय से लंबित दावों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया. साथ ही  इन मामलों को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) की तय समय सीमा के अनुसार लाने को कहा गया.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

TMS 1.0 और 2.0 में भुगतान होने के बाद भी तकनीकी कारणों से अस्पतालों को पैसा नहीं मिलने के मामलों पर भी चर्चा हुई. ऐसे मामलों को बैंक, बीमा कंपनी और NHA की तकनीकी टीम के साथ मिलकर जल्द सुलझाने का निर्देश दिया गया.

 

बैठक में बढ़ते दावों को देखते हुए जसास में खाली पदों को भरने पर भी चर्चा हुई. डॉक्टर और डेटा एनालिस्ट की नियुक्ति की जरूरत पर भी विचार किया गया.

 

आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और उनके परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिन पात्र लोगों के पास अभी आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनका ई-केवाईसी कराया जाए और CSC केंद्रों व अस्पतालों के माध्यम से कार्ड जारी किया जाए. इसके लिए PDS डीलरों और CSC केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही