Search

 
 
 

रांची जिले के 1 लाख 52 हजार 973 लोगों की पेंशन का किया गया भुगतान

 

Ranchi : रांची जिले के 1 लाख 52 हजार 973 लाभुकों को मई 2021 तक का पेंशन भुगतान कर दिया गया है. जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा किये जाने की जानकारी दी गई है. इस संबंध में प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सभी पेंशन योजनाओं के लाभुकों को बिना देर किए पेंशन भुगतान करने का निर्देश दिया था. इसके तहत विभाग से आवंटन प्राप्त होते ही योजनाओं के लाभुकों को पेंशन भुगतान कर दिए जाने की बात कही.

फंड के अभाव में नहीं किया जा सका था भुगतान

इसकी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक शत्रुन्जय कुमार ने बताया कि जिले के 1 लाख 52 हजार 973 लाभुकों के बीच मई 2021 तक की पेंशन का भुगतान कर दिया गया है. दिव्यांग पेंशन फंड के अभाव में जनवरी 2021 से ही रुकी हुई थी. आवंटन प्राप्त होते ही इसका भी भुगतान मई 2021 तक कर दिया गया है.

जिले में किस योजना के तहत कितने लाभुक

  • 1.मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना - 48,522
  • 2.मुख्यमंत्री राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना - 18,497
  • 3.स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना - 11,131
  • 4.मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना - 223
  • 5.मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/ एड्स पीड़ित व्यक्तियों के सहायतार्थ पेंशन योजना - 289
  • 6.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना - 60,833
  • 7.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना - 12,899
  • 8.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना - 579
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही