Search

 
 
 

मेराल प्रशासन की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से दहशत में लोग : गिरिनाथ सिंह

 
Garhwa: भाजपा के बैनर तले पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने एकदिवसीय धरना दिया. गिरिनाथ सिंह विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के सामने धरने पर बैठे. धरना के बाद राज्यपाल के नाम डीसी को मांग पत्र सौंपा. गिरिनाथ सिंह ने कहा कि मेराल प्रशासन की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से लोग दहशत में हैं. कहा कि नथन चौधरी की हत्या के एक माह बीत जाने के बाद भी दोषी नहीं पकड़े गए हैं. इसे भी पढ़ें– 1932">https://lagatar.in/if-you-want-to-implement-1932-then-challenge-the-decision-of-the-5-judge-bench-of-the-high-court-hemant-saryu/">1932

लागू करना चाहते हैं तो हाईकोर्ट के 5 जजों की बेंच के फैसले को चुनौती दें हेमंत: सरयू
गिरिनाथ सिंह ने कहा कि निर्दोष जनता के साथ-साथ राहगीरों और दुकानदारों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करने वाले दोषी पदाधिकारियों को बर्खास्त किया जाय. साथ ही जेल में बंद 19 निर्दोष लोगों को रिहा की जाए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में पूरी तरह से भ्रष्टाचार और लूट मची है. कानून नाम की कोई चीज नहीं है. धरना कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मद्धेशिया ने किया. मौके पर संजय कास्यकार, रंजन चौबे और रामसरिख चंद्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– गुरुजी">https://lagatar.in/hemant-met-guruji-said-our-government-is-fulfilling-your-dreams/">गुरुजी

से मिले हेमंत, कहा- हमारी सरकार कर रही आपके सपनों को पूरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही