Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची सहित आसपास के जिलों में गर्मी से लोग परेशान, 17 और 18 अप्रैल तक हो सकती बारिश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. गर्मी से अभी तीन चार दिन तक राहत मिलने की संभावना नहीं है. राज्य के कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी राजधानी का मौसम गर्म रहेगा. आसमान साफ रहेगा. 16 अप्रैल को झारखंड के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बादल छाये रहने के साथ साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं 17 और 18 अप्रैल को राज्य के पूर्वी हिस्सों में गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि बारिश का राजधानी के तापमान पर कुछ खास असर नहीं होगा. लगातार चार से पांच दिनों तक तापमान 40 के पार रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है. आज बुधवार को भी उत्तर पश्चिम और मध्य हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना है. इसे भी पढे़ : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-created-a-ruckus-in-jharia-city-when-power-supply-came-to-a-standstill/">धनबाद

: झरिया शहर में बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने किया हंगामा

 44.2 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया

ऐसा पहली बार हुआ है जब राजधानी में इतनी गर्मी पड़ने के बाद भी बारिश कि एक बूंद नहीं गिरी. तेज धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गढ़वा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसे भी पढे़ : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-electricity-cut-for-14-hours-people-are-getting-upset-due-to-40-degree-temperature/">बोकारो

: 14 घंटे तक कट रही बिजली, 40 डिग्री तापमान में लोगों को हो रही परेशान

येलो अलर्ट जारी

झारखंड में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने के कारण गर्मी बढ़ी हुई है. राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में आज हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है.

चार दिनों तक रांची का ये रहेगा तापमान

13 अप्रैल को अधिकतम 40, न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस 14 अप्रैल को अधिकतम 40, न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस 15 अप्रैल को अधिकतम 40, न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस 16 अप्रैल को अधिकतम 40 , न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही