Search

 
 
 

दुमका के खिजुरिया में मुख्यमंत्री से मिले आमजन, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Dumka : दुमका जिला के खिजुरिया स्थित अपने आवास पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.
 

Dumka : दुमका जिला के खिजुरिया स्थित अपने आवास पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.

 

मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता की परेशानियों को दूर करना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आम लोगों के हितों के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सरकार गांव, गरीब और आमजन की सरकार है. राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है और सभी पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ अवश्य लेना चाहिए.

 

मुलाकात के दौरान उपस्थित नागरिकों ने राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की और अपनी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने और समाधान का भरोसा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही