Search

 
 
 

वर्ल्ड क्लास बनेगा रांची रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं

रांची रेलवे स्टेशन का एयरपोर्ट की तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगा. जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिलेगी और स्टेशन पर भीड़ जैसी समस्या नहीं आएगी. डीआरएम करुणानिधि ने बताया कि रांची स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा.
 

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन का एयरपोर्ट की तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगा. जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिलेगी और स्टेशन पर भीड़ जैसी समस्या नहीं आएगी. डीआरएम करुणानिधि ने बताया कि रांची स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा. वहीं, हटिया स्टेशन का री-मॉडलिंग व यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य जारी जो साल 2027 में पूरा होगा.  

 

प्रवेश व निकासी के लिए अलग गेट

उन्होंने कहा कि रांची स्टेशन के दक्षिणी छोर में निर्माणधीन द्वितीय स्टेशन बिल्डिंग का कार्य 90 फीसदी पूरा हो गया है. जो संभवत: मार्च-अप्रैल तक शुरू हो जाएगा. रांची स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग लंदन-जर्मनी की तर्ज पर विकसित होगी. जिसे एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं से लैस किया जाएगा. स्टेशन में प्रवेश के लिए अलग गेट होगा और बाहर निकलने के लिए अलग गेट होगा.

 

कनकोज का निर्माण होगा

अलग-अलग गेट होने से यात्रियों की भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सके. इसके अलावा पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था होगी. स्टेशन में एयरपोर्ट की तर्ज पर स्लीपिंग पोड लगाया जाएगा. साथ ही 36 मीटर के कनकोज का निर्माण होगा, जिसके जरिए स्टेशन के साउथ और नॉर्थ स्टेशन बिल्डिंग को आपस में जोड़ा जाएगा. 

 

यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य जारी

पुरानी रांची स्टेशन बिल्डिंग में काम शुरू करने से पहले ट्रेनों का परिचालन दूसरे स्टेशन बिल्डिंग से किया जाएगा. डीआरएम ने बताया कि रांची स्टेशन के यार्ड की री-मॉडलिंग के पहले चरण का कार्य पूरा हो गया है. दूसरे चरण में 24 कोच की क्षमता वाला यार्ड बनेगा, जिसका कार्य इसी साल से शुरू होगा.


बिछेगी नई रेल लाइन

डीआरएम ने बताया कि रांची रेल मंडल के अधीन कई रेलखंड में रेललाइन को विस्तारित करने कार्य होगा. इसमें रांची-हटिया लाइन में तीन और चार लाइन बिछाने का कार्य होगा. चांडिल-मुरी रेलखंड, बड़काकाना-मुरी, टोरी-रांची रेलखंड में डबल लाइन का कार्य होगा. नगुआगांव से हटिया तक डबल लाइन का कार्य इसी वर्ष पूरा होगा. जो करीब 22-23 किलोमीटर का कार्य है. जिस पर कार्य जारी है. जिसे पूरा करने के लिए पहाड़ काटकर लाइन बिछाई जा रही है.

 

इल्लू-सिल्ली लाइन का सर्वे पूरा

डीआरएम ने कहा कि ट्रेनों के परिचालन को सुगम बनाने के लिए लोधमा पिस्का के बीच अलग से लाइन का निर्माण हो रहा है. इससे रांची और हटिया स्टेशन को काफी मदद मिलेगी और ट्रेनों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे. साथ ही इल्लू-सिल्ली लाइन का सर्वे काम पूरा हो गया है. यहां भी लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा. फिलहाल, ब्रिज निर्माण का कार्य जारी है, जो साल 2027 में पूरा होगा.

 

अमृत स्टेशन का 90% कार्य पूरा

रांची रेलमंडल के अधीन 15 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें गोविंदपुर रोड स्टेशन का उद्घाटन हो चुका है. जबकि, लोहरदगा, पिस्का, बानो, ओड़गा, बालसिरिंग, नामकुम, टाटीसिलवे, मुरी, रामगढ़ कैंट, झालिदा, सुईंसा, तुलीन में 90 फिसदी कार्य पूरा हो गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही