Search

 
 
 

जमशेदपुर में चितरंजन महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीपीआईएम (CPI-M) के पूर्व जिला सचिव मंडल सदस्य और बहरागोड़ा लोकल कमेटी के सचिव दिवंगत चितरंजन महतो की याद में नेताजी शिशु उद्यान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.
 

Bahargora : सीपीआईएम (CPI-M) के पूर्व जिला सचिव मंडल सदस्य और बहरागोड़ा लोकल कमेटी के सचिव दिवंगत चितरंजन महतो की याद में नेताजी शिशु उद्यान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. विद्यासागर माण्डी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. 

 

इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव के.पी. सिंह मुण्डा और राज्य सदस्य स्वपन कुमार महतो ने उन्हें संगठन का सच्चा सेवक बताया. साथ ही वक्ताओं ने उनके मृदुभाषी स्वभाव और जनता के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया.

 

वहीं कार्यक्रम में महिला समिति की पानमोणि माझी सहित रवींद्रनाथ दास, मिलन प्रकाश वाला, राम हरि बेरा (CPI), विमान बनर्जी और कन्हाई मुंडा जैसे कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.वहीं सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई और उनके अधूरे संकल्पों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही