Search

 
 
 

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 10 दिन में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया

एक्टर सनी देओल की वार बेस्ड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर धमाका मचा दिया है .
 

 Lagatar desk : एक्टर सनी देओल की वार बेस्ड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर धमाका मचा दिया है .फिल्म ने अपने दूसरे संडे की कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला दिया.

 

 


बॉर्डर 2 की कमाई


‘बॉर्डर 2’ ने दसवें दिन 24.22 करोड़ रुपये कमाए, जिससे फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 301.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

 

वर्ल्डवाइड कमाई


Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. कुल कमाई 401.23 करोड़ रुपये के अनुमानित स्तर पर पहुंच गई है. मेकर्स ने इस सफलता पर खुशी जताई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं.

 


फिल्म को मिल रहा ऑडियंस का प्यार


‘बॉर्डर 2’ 1971 की जंग पर आधारित है और इसे डायरेक्ट किया है अनुराग सिंह ने. जे.पी. दत्ता की ओरिजिनल फिल्म ‘बॉर्डर’ की लिगेसी को आगे बढ़ाते हुए फिल्म में पैट्रियॉटिज्म, दोस्ती और बलिदान का संदेश दिया गया है. रिलीज़ के बाद से ही दर्शक फिल्म को खूब सराह रहे हैं.फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहन शेट्टी और मेधा राणा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही